युगसंवाद · राजनीति · इतिहास
राजनीति · इतिहासस्टरलाइट टेक भारतीय नौसेना के लिए अगली पीढ़ी का संचार नेटवर्क विकसित करेगी
Yug Samvad Desk · 21 मार्च 2018 · 3 मिनट का पठन
गुरूग्राम, भारत, February 27, 2018
रू3500-करोड़ का सिस्टम एकीकरण प्रोजेक्ट भारतीय नौसेना को विश्वस्तर पर सबसे आधुनिक नौसैनिक बलों के अनुरूप डिजिटल संचार नेटवर्क से लैस करेगा ।
Sterlite Tech , जो कि वेब-स्केल डिजिटल नेटवर्कों में वैश्विक तकनीकी अग्रणी कंपनी है, को भारतीय नौसेना के संचार नेटवर्क के डिजाइन, निर्माण और प्रबंधन के लिए रू 3500-करोड़ का एडवांस पर्चेज आर्डर मिला है। इससे भारतीय नौसेना को विश्वस्तर पर सर्वोत्तम नौसैनिक बलों के अनुरूप डिजिटल प्रतिरक्षा श्रेष्ठता प्राप्त होगी।
पहली बार भारत में इतने बड़े पैमाने पर एक एकीकृत नौसेना संचार नेटवर्क निर्मित किया जाना है। नौसेना का संचार नेटवर्क बेहतर प्रवाह क्षमता (थ्रूपुट), उच्चकोटि की सुरक्षा सेवाओं, और नेटवर्क के आसान प्रबंधन वाली खूबियों से लैस एक अधिक स्मार्ट नेटवर्क इन्फ्रास्ट्रक्चर होगा। इस करार के तहत Sterlite Tech अपनी सिस्टम एकीकरण क्षमताओं के माध्यम से एक दशक से अधिक समय तक संचार नेटवर्क को डिजाइन, निर्मित और प्रबंधित करेगी।
Dr Anand Agarwal, CEO, Sterlite Tech ने इस संबंध में कहा कि, "उच्चकोटि के व्यापक, भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किए जाने वाले नेटवर्कों के माध्यम से भारत की प्रतिरक्षी क्षमता मजबूत बनाने में भूमिका निभाने का अवसर मिलना हमारे लिए गर्व की बात है।" उन्होंने आगे बताया कि "जम्मू एवं कश्मीर में भारतीय थलसेना के लिए घुसपैठ-रहित संचार नेटवर्क निर्मित करने का हमारा हाल का अनुभव, नौसेना के संचार नेटवर्क के विकास के दौरान हमारे काम आएगा। सॉफ्टवेयर से सिलिकॉन तक की हमारी अद्वितीय क्षमताओं के साथ, भारतीय नौसेना के लिए यह सम्पूर्ण रणनीतिक नेटवर्क उपलब्ध कराने के लिए हम एकदम तैयार हैं।"
परियोजना की विशेषताओं के संबंध में, KS Rao, COO और MD (दूरसंचार उत्पाद एवं सेवाएं), Sterlite Tech, ने कहा कि, "भारतीय प्रतिरक्षा के लिए कार्य करना और इतने व्यापक एकीकृत संचार नेटवर्क को निर्मित करना हमारे लिए गौरव की बात है। मास्टर सिस्टम्स इंटिग्रेटर के रूप में, हम दो लेयर वाली केंद्रीय प्रबंधित IP बैकबोन पर एक कन्वर्ज्ड MPLS इन्फ्रास्ट्रक्चर की योजना और डिजाइन में नेतृत्व करेंगे। यह भारतीय नौसेना को प्रशासनिक और प्रतिरक्षा कार्यों के लिए एक सुरक्षित और विश्वसनीय डिजिटल हाईवे उपलब्ध कराएगा।"
बेजोड़ संभावनाओं तथा आकार वाले इस प्रोजेक्ट में एक उच्च क्षमता वाला IP-MPLS (इंटरनेट प्रोटोकॉल- मल्टी प्रोटोकॉल लेबल स्विचिंग) नेटवर्क निर्मित किया जाना शामिल है। पूरा हो जाने पर यह भारतीय नौसेना की अनेक साइटों और भारतीय प्रशासित द्वीपों को जोड़ेगा।
Sterlite Technologies के बारे में:
Sterlite Technologies Ltd, वैश्विक तकनीकी अग्रणी कंपनी है जो अधिक स्मार्ट नेटवर्कों को डिजाइन, स्थापना व प्रबंधन करती है। Sterlite Tech 100 से अधिक देशों में विविध उत्पाद, सेवाओं और सॉफ्टवेयर में डिजिटल वेब-स्केल पेशकश करती है। भारत, चीन तथा ब्राजील में कंपनी की अत्याधुनिक उत्पादन इकाइयां स्थित हैं और दो सॉफ्टवेयर डिलीवरी सेंटर भारत में स्थित हैं। अगली पीढ़ी के नेटवर्क अनुप्रयोगों के लिए अधिक स्मार्ट नेटवर्कों के लिए Sterlite Tech का ब्राडबैंड अनुसंधान केंद्र भारत का अपनी तरह का एकमात्र उत्कृष्टता केंद्र है। सशस्त्र बलों के लिए घुसपैठ-रहित स्मार्टर डेटा नेटवर्क, भारतनेट के लिए ग्रामीण ब्राडबैंड, स्मार्ट शहरों का विकास, तथा हाई-स्पीड वाले फाइबर-टू-दि-होम (FTTH) नेटवर्कों की स्थापना, कंपनी को सौंपी गई कुछ प्रमुख परियोजनाएं हैं।
इस लेख को उद्धृत कीजिए
Yug Samvad Desk. “स्टरलाइट टेक भारतीय नौसेना के लिए अगली पीढ़ी का संचार नेटवर्क विकसित करेगी”. युगसंवाद, 21 मार्च 2018. https://yugsamvad.com/articles/staralaaita-teka-bhaarateeya-nausenaa-ke-lie-agalee-peerhee-kaa
https://yugsamvad.com/articles/staralaaita-teka-bhaarateeya-nausenaa-ke-lie-agalee-peerhee-kaa · देखा गया

संबंधित आलेख
मेधा, कौतूहल, जिज्ञासा का अर्थ और झुण्ड प्रवृत्ति
मेधा और झुण्ड “जो धर्म की रक्षा करता है,धर्म उसकी रक्षा करता है ।” धर्म का अर्थ है वैदिक यज्ञ,अर्थात् वैदिक कर्म का काण्ड । धर्म के दस लक्षण हैं — धृति क्षमा दम अस्तेय शौच इन्द्रियनिग्रह धी विद्या सत्य अक्रोध । किन्तु ये सब तो केवल लक्षण हैं जिनके आधार पर हम पहचान सकते हैं कि अमु
1 सितम्बर 2021 · 8 मिनट का पाठ
What is Theatre Command, why India needs it
On January 1st 2020 when India got its first CDS General Bipin Rawat, Mandate from the government was very clear. He has to bring jointness and Synergy among Army, Navy, and Air Force. Essentially theatre commands are Geographic units where all assets in that particular geographi
5 मार्च 2021 · 3 मिनट का पाठ

विभाजन के बाद मुसलमान संकट पर श्रीगुरुजी गोलवलकर के विचार
मुसलमानों की स्वाभाविक प्रवृत्ति व तद्जनित आसन्न राष्ट्रीय संकट के बारे में श्रीगुरुजी की स्पष्ट धारणा उनकी पुस्तक "विचार नवनीत" (Bunch of Thoughts) से मिलती है, श्रीगुरुजी कहते हैं, "विभाजन के बाद यह कहने वाले अनेकों लोग मौजूद हैं कि अब मुसलमान समस्या बिल्कुल नहीं रही। पाकिस्तान
13 अक्टूबर 2020 · 4 मिनट का पाठ