धर्म · संस्कृति

"गावो जगन्मातरः" - आचार्य गंगाधर पाठक | डाउनलोड करें

पण्डित गङ्गाधर पाठक · 11 जून 2021 · 2 मिनट का पठन

'गावो जगन्मातरः'

लेखक:- पण्डित गङ्गाधर पाठक ‘वेदाद्याचार्य’ मुख्याचार्य- श्रीरामजन्मभूमिशिलापूजन, अयोध्या मार्गदर्शक:-  श्रीसर्वेश्वर जयादित्य पञ्चाङ्गम्, जयपुर  

प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी से अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि मन्दिर का शिलान्यास करवाते मुख्य पुरोहित आचार्य श्री गंगाधर पाठक

'गावो जगन्मातरः' - ग्रन्थ परिचय

वेदादिशास्त्रों में गोमाता की महिमा का सर्वाधिक वर्णन किया गया है । गोमाता सम्पूर्ण देव, ऋषि और पितरों की आश्रयभूता हैं । इनके विग्रह में तैंतीस-कोटि देवगण निवास करते हैं । गौको सर्वतीर्थमयी और सर्वदेवमयी कहा गया है । गोमाता की पूजा से वे सभी पूजित होकर तृप्त होते हैं । गौओं की नित्य परिक्रमा करने से ही बृहस्पति सर्ववन्द्य, विष्णु सर्वपूज्य एवं इन्द्र ऐश्वर्यवान् हुए हैं ।

परन्तु वेदादिशास्त्रों में पूर्ण प्रतिष्ठा को प्राप्त सर्वश्रेयस्करी जगन्माता गौ के लिये संसार के कोई भी दो पैरवाले जन्तु उन्हीं वेदादिशास्त्रों से उनका वध सिद्ध करे यह कितना दुःखद और आश्चर्यजनक है ? इन्हीं उपद्रवों से गोभक्तों का सन्तप्त हृदय अत्यन्त व्यथित हो उठा और राष्ट्र की उन्नति एवं सम्पूर्ण विश्व में शान्ति स्थापना के लिये गोसेवार्थ प्राणधारण करने वाले कतिपय महापुरुषों की आशीर्वादात्मक सत्प्रेरणा से प्रेरित होकर इस ग्रन्थ 'गावो जगन्मातरः' में वेदादि शास्त्रों के द्वारा गोवध सिद्ध करने वाले गोविरोधी एवं राष्ट्रद्रोही दुर्विचारों का शास्त्रीय रीति से समालोचन करके गोवंश को अवध्य और सर्वपूज्य सिद्ध किया गया है ।

गौविरोधी समस्त आक्षेपों का समाधान करने वाला यह ग्रन्थ 'गावो जगन्मातरः' समस्त आसुरी आक्रमणों का निग्रह और गोवंश की सर्वपूज्यता सिद्ध करता है । जय गोमाता जय गोपाल.....

ग्रन्थ डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें -

गावो-जगन्मातरः

— पण्डित गङ्गाधर पाठक ‘वेदाद्याचार्य’ — मुख्याचार्य:- श्रीरामजन्मभूमिशिलापूजन, अयोध्या मार्गदर्शक:-  श्रीसर्वेश्वर जयादित्य पञ्चाङ्गम्, जयपुर  

इस लेख को उद्धृत कीजिए

पण्डित गङ्गाधर पाठक. “"गावो जगन्मातरः" - आचार्य गंगाधर पाठक | डाउनलोड करें”. युगसंवाद, 11 जून 2021. https://yugsamvad.com/articles/gaavo-jaganmaatarah-aachaarya-gangaadhara-paathaka-daaunaloda-karen

पण्डित गङ्गाधर पाठक

मुख्याचार्य - श्रीरामजन्मभूमिपूजन, अयोध्या

  • गौमाता
  • ayodhya
  • वृन्दावन
  • गंगाधर पाठक
  • narendra modi
  • gangadhar pathak
साझा करेंWhatsAppXFacebook

संबंधित आलेख

युधिष्ठिर का द्यूत - वैदिक रहस्यमयी अक्षविद्या
धर्म · संस्कृति

युधिष्ठिर का द्यूत - वैदिक रहस्यमयी अक्षविद्या

धर्मराज युधिष्ठिर को जुआरी कहना गलत है । धर्मराज युधिष्ठिर ने जीवन में कितनी बार द्यूत खेला?“व्यसनी” कहलाने के लिये कितनी बार खेलना पड़ता है? द्यूतविद्या को जुआ कहना भी गलत है । धर्मराज युधिष्ठिर को ऋषि से द्यूतविद्या क्यों सीखनी पड़ी?ऋषि के सिवा अन्य कोई शिक्षक क्यों नहीं मिला?शकु

1 सितम्बर 2021 · 1 मिनट का पाठ

धर्म · संस्कृति

पूर्णावतार भगवान् श्रीकृष्ण - धर्म और रासलीला

कृष्णपक्ष!उसपर अष्टमी!वह भी दक्षिणायन वाली!केवल पूर्णावतार ही इसे झेल सकते हैं,और इसे शुभ बना सकते हैं! एक महायुग में श्रीविष्णु के दस अवतार होते हैं जिनमें केवल तीन ही पूर्णावतार हैं । उन तीनों में से केवल कृष्णावतार ही दो युगों के लिये होते हैं — द्वापर और कलि,क्योंकि कलियुग मे

1 सितम्बर 2021 · 4 मिनट का पाठ

धर्म · संस्कृति

युधिष्ठिर - सार्वभौम दिग्विजयी हिन्दूराष्ट्र निर्माता सम्राट

जैसा कि युधिष्ठिर जी आदि पर विवाद देखने को मिलता है तो हमें महाभारत में ही देखना चाहिए कि युधिष्ठिर आदि पाण्डव स्वयं से भी शक्तिशाली या धर्मपुंज थे अथवा नवयुगी दुष्प्रचार अनुसार मात्र श्रीकृष्ण की दया पर ही लंबित थे क्योंकि ऋषि बार बार उनको धर्मराज कह रहे तब उनका वचन मिथ्या नहीं

1 सितम्बर 2021 · 13 मिनट का पाठ