धर्म · संस्कृति

"श्रीसुरभियागपद्धति" - आचार्य गंगाधर पाठक | डाउनलोड करें

पण्डित गङ्गाधर पाठक · 8 जून 2021 · 1 मिनट का पठन

'श्रीसुरभियागपद्धति:'

लेखक:- पण्डित गङ्गाधर पाठक ‘वेदाद्याचार्य’ मुख्याचार्य- श्रीरामजन्मभूमिशिलापूजन, अयोध्या मार्गदर्शक:-  श्रीसर्वेश्वर जयादित्य पञ्चाङ्गम्, जयपुर  

प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी से अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि मन्दिर का शिलान्यास करवाते मुख्य पुरोहित आचार्य श्री गंगाधर पाठक

'श्रीसुरभियागपद्धति:' - ग्रन्थ परिचय

वेदादिशास्त्रों में गोमाताकी महिमाका सर्वाधिक वर्णन किया गया है । गोमाता सम्पूर्ण देव, ऋषि और पितरोंकी आश्रयभूता हैं । इनके विग्रहमें तैंतीसकोट देवगण निवास करते हैं। गौको सर्वतीर्थमयी और सर्वदेवमयी कहा गया है गोमाताकी पूजासे वे सभी पूजित होकर तृप्त होते हैं ।

गोसेवा या गोदर्शनसे सम्पूर्ण तीर्थोकी यात्रा एवं सभी देवताओंके दर्शनका पुण्य प्राप्त होता है । अपने घरपर एक गौकी भी उपस्थिति मात्रसे सुख और शान्तिकी स्थापना होती है । गोपरिचर्या एवं गोदानसे मनुष्य सभी पापोंसे मुक्त होकर स्वर्गीय सुखका आनन्द प्राप्त करता है । गौओंकी नित्य परिक्रमा करनेसे ही बृहस्पति सर्ववन्द्य, विष्णु सर्वपूज्य एवं इन्द्र ऐश्वर्यवान् हुए हैं ।

संसारमें गोधनके समान कोई दूसरा धन नहीं है गौएँ समस्त प्राणियोंको माताके समान सब प्रकारसे सुख प्रदान करनेवाली हैं। तीनों लोकोंमें इनसे श्रेष्ठ अन्य कोई नहीं है । अहैतुकी कृपा करनेवाली माता धर्मके चतुष्पाद स्वरूपको धारणकर सर्वदा सर्वत्र समुपलब्ध रहती हैं। ऐसी महनीय चमत्कारमयी सर्वसुलभ देवीकी आराधना करना मनुष्यमात्रका सर्वप्रथम पावन कर्तव्य है । एतदर्थ महाशक्ति गोमाताकी विधिवत् शास्त्रीय उपासनाकेलिये साङ्गोपाङ्ग इस 'श्रीसुरभियागपद्धति:' की अतिशय उपयोगिता है । प्रबन्धकी प्रामाणिकता तो प्रबुद्ध गोभक्तोंके करकमलोंसे ही सिद्ध होगी । जय गोमाता जय गोपाल.....

ग्रन्थ डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें -

श्रीसुरभियागपद्धति

— पण्डित गङ्गाधर पाठक ‘वेदाद्याचार्य’ — मुख्याचार्य:- श्रीरामजन्मभूमिशिलापूजन, अयोध्या मार्गदर्शक:-  श्रीसर्वेश्वर जयादित्य पञ्चाङ्गम्, जयपुर  

“गावो जगन्मातरः” – आचार्य गङ्गाधर पाठक | डाउनलोड करें

“श्रीसुरभिस्तोत्रावलिः” – आचार्य गङ्गाधर पाठक | डाउनलोड करें

महामारी जनित उपसर्गों का शास्त्रोक्त विवरण एवं शमन

शास्त्रानुसार व्रतोपवासादि में सूर्यसिद्धान्तीय पञ्चाङ्ग ही ग्राह्य

इस लेख को उद्धृत कीजिए

पण्डित गङ्गाधर पाठक. “"श्रीसुरभियागपद्धति" - आचार्य गंगाधर पाठक | डाउनलोड करें”. युगसंवाद, 8 जून 2021. https://yugsamvad.com/articles/shreesurabhiyaagapaddhati-aachaarya-gangaadhara-paathaka-daaunaloda-karen

पण्डित गङ्गाधर पाठक

मुख्याचार्य - श्रीरामजन्मभूमिपूजन, अयोध्या

  • अयोध्या
  • गंगाधर पाठक
  • gangadhar pathak
साझा करेंWhatsAppXFacebook

संबंधित आलेख

कन्यादान हो या वरदान! अब आप ही बताईये क्या बुराई है?
धर्म · संस्कृति

कन्यादान हो या वरदान! अब आप ही बताईये क्या बुराई है?

क्या कन्यादान सिर्फ खैरात है? क्यों होता है कन्यादान और क्या यह स्त्री का अपमान है? जानिए हिन्दू विवाह संस्कार में कन्यादान का सही अर्थ, उसका सांस्कृतिक और वैदिक महत्व। पढ़ें वरदान बनाम कन्यादान की सच्ची व्याख्या, ब्रह्म विवाह का रहस्य और उन कुतर्कों का उत्तर जो हिन्दू परम्पराओं को गलत साबित करते हैं।

22 सितम्बर 2021 · 5 मिनट का पाठ

युधिष्ठिर का द्यूत - वैदिक रहस्यमयी अक्षविद्या
धर्म · संस्कृति

युधिष्ठिर का द्यूत - वैदिक रहस्यमयी अक्षविद्या

धर्मराज युधिष्ठिर को जुआरी कहना गलत है । धर्मराज युधिष्ठिर ने जीवन में कितनी बार द्यूत खेला?“व्यसनी” कहलाने के लिये कितनी बार खेलना पड़ता है? द्यूतविद्या को जुआ कहना भी गलत है । धर्मराज युधिष्ठिर को ऋषि से द्यूतविद्या क्यों सीखनी पड़ी?ऋषि के सिवा अन्य कोई शिक्षक क्यों नहीं मिला?शकु

1 सितम्बर 2021 · 1 मिनट का पाठ

धर्म · संस्कृति

ॐ का सही उच्चारण कैसे होता है?

अष्टाध्यायी (१⋅२⋅३४) का कथन है कि “जप,न्यूङ्ख तथा साम के सिवा यज्ञकर्म में एकश्रुति का पाठ किया जा सकता है” । किसी भी वेदमन्त्र में जब दीर्घ “ॐ” (वा ह्रस्व “उ” अथवा “ओ”) को जोड़ना पड़े तो उस “ॐ” को “न्यूङ्ख” कहते हैं । एकश्रुति का अर्थ है सारे स्वरों को एक ही स्वर मानकर पाठ करना ।

1 सितम्बर 2021 · 2 मिनट का पाठ