युगसंवाद · धर्म · संस्कृति
धर्म · संस्कृतिपश्चिमी प्रचार तन्त्र की पिपासा और हिन्दू जागरूकता
Dr. Kameshwar Upadhyaya · 16 मई 2021 · 4 मिनट का पठन
पश्चिमी प्रचारतन्त्र मुख्यरूप से उन बड़े विध्वंसक घरानों के धन से संचालित है जिनके हजारों हाथ-पैर कामकरते हैं । अमेरिका में ट्रम्प को जमींदोज करने के बाद यह तंत्र अपनी विशाल सेना के साथ मोदी को पराजित करने के षड्यंत्र में लगा हुआ है । सात वर्षों से भारत के बाजार पर से इनकी पकड़ ढीली पड़जाने से ये व्यग्र हो चुके हैं, इनकी लहलहाती फसलें ईसाई जनसंख्या को नहीं बढ़ा पा रही हैं न ही सत्ता के सिंहासन को दखल कर पा रही हैं, न ही स्वर्ण तस्करी में सफल हो पा रही हैं।
कोरोना भारत में विदेशों से हवाई उड़ान के माध्यम से आया। भारत कोही नहीं विश्व को कोरोना चीन से उपहार में मिला पर इस दुष्टतंत्र ने कहा
१ कोरोना महाकुंभसेफैला।
२ सन२०२० में कहा मोदी ने ताली थाली बजवाई।इससे कोरोना नहीं रुका क्योंकि मोदी ने कोई प्रयास नहीं किया।
३ लॉकडाउन लगाने से मजदूरों की स्थिति बिगड़ गयी ।
४ जब भारतने वैक्सीन खोज ली तब इन्होंने तेजी से अफवाह फैलाया "यह टेस्टेड "नहीं है । इसे लगवानेसे खतरा है ।
५ बंगाल चुनाव में रैलियों की भीड़ केवल मोदी के कारण दिखलाई गई। उनसे कोरोना फैलने की बात कही गयी।
६ आज कहा जा रहा है मोदीके नेतृत्वके कारण कोरोना पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है ।
७ मोदी के शासनतन्त्र में कोरोना से लोग बेतहासा मर रहे हैं। (राज्य सरकार के दायित्वों और भ्रष्टाचार को दबाया जा रहा है । बंगाल में हिन्दुओं के कत्ल की चर्चा तक नहीं होने दी गयी ।)
आवश्यक कदम
मोदी जी ने भारत के मीडिया घरानों पर विश्वास न करके पूर्ववर्ती सरकार से सीख ले कर यदि हिन्दुत्व प्रधान न्यूनतम २० मीडिया घराने बनवा दिये होते तो आज इस वर्तमान मीडिया तन्त्र के समकक्ष हमारे भी कम से कम २० न्यूज चैनल होते। उनकी बातों का काट होने लगता। न्यायपालिका से लेकर जनता तक को सोचना पड़ता कि आखिर सत्य क्या है? यह कार्य एक न एक दिन हिन्दूसत्ता संचालकों को करना ही पड़ेगा।
भारतमें लाखों की संख्या में पत्र-पत्रिकायें छपती हैं । ये बड़े समूहों में दबाई जाने वाली बातों को उजागर करती हैं । इन्हीं से आज जनता बौद्धिक पाथेय प्राप्त करती है । आधुनिक " पांचजन्य " की फुसफुसाती आवाज से भारत अनजान है।मोदी जी जागिये और प्रबुद्ध राष्ट्र प्रहरियों को प्रबोधित कर पूर्वी प्रचार तन्त्र की एक नई वाटिका को सुसज्जित करा दीजिये।हिन्दुओं के कानों को पश्चिमी प्रचार तन्त्र की आवाज से उत्पन्न होने वाली पीड़ा को दूर कराइये और सत्य , सार्वकालिक भैषज्य तथ्यों को भारत की आत्माके अनुकूल और सनातन मूल्योंके रक्षक के रूप में लोगों तक पहुँचवाईये।आपके हाथलगाये बिना यह कार्य असम्भव है।
हे देवर्षि नारद! आद्य पत्रकार !! भारत की आवाज को विष्णु लोक से लेकर पाताल लोक तक फैलाने में मदद कीजिये।हे हृषीकेश! पांचजन्य की आवाज को दश दिशाओं में गुंजित कर दीजिये।
इस लेख को उद्धृत कीजिए
Dr. Kameshwar Upadhyaya. “पश्चिमी प्रचार तन्त्र की पिपासा और हिन्दू जागरूकता”. युगसंवाद, 16 मई 2021. https://yugsamvad.com/articles/pashchimee-prachaara-tantra-kee-pipaasaa-aura-hindoo-jaagarookataa
https://yugsamvad.com/articles/pashchimee-prachaara-tantra-kee-pipaasaa-aura-hindoo-jaagarookataa · देखा गया
संबंधित आलेख

कन्यादान हो या वरदान! अब आप ही बताईये क्या बुराई है?
क्या कन्यादान सिर्फ खैरात है? क्यों होता है कन्यादान और क्या यह स्त्री का अपमान है? जानिए हिन्दू विवाह संस्कार में कन्यादान का सही अर्थ, उसका सांस्कृतिक और वैदिक महत्व। पढ़ें वरदान बनाम कन्यादान की सच्ची व्याख्या, ब्रह्म विवाह का रहस्य और उन कुतर्कों का उत्तर जो हिन्दू परम्पराओं को गलत साबित करते हैं।
22 सितम्बर 2021 · 5 मिनट का पाठ
युधिष्ठिर - सार्वभौम दिग्विजयी हिन्दूराष्ट्र निर्माता सम्राट
जैसा कि युधिष्ठिर जी आदि पर विवाद देखने को मिलता है तो हमें महाभारत में ही देखना चाहिए कि युधिष्ठिर आदि पाण्डव स्वयं से भी शक्तिशाली या धर्मपुंज थे अथवा नवयुगी दुष्प्रचार अनुसार मात्र श्रीकृष्ण की दया पर ही लंबित थे क्योंकि ऋषि बार बार उनको धर्मराज कह रहे तब उनका वचन मिथ्या नहीं
1 सितम्बर 2021 · 13 मिनट का पाठ
करपात्ररत्नसमुच्चय एवं ट्रैड-वाद | 'कुतर्ककूटनाशक' सहित
ट्रैड निम्न लेख प्रतिज्ञ @RamaInExile द्वारा लिखित है । ट्रैड मेरे साथ विगत कुछ महीनों में जो घटनाएं हुई उसने मुझे झकझोर कर रख दिया। घटनाओं में घटकों के वास्तविक रूप से मैं अनभिज्ञ था। मेढक के बच्चे के भांति मेरा भी लौकिक दृष्टिकोण कायान्तरित होने लगा। ट्रैड वाद के नाम पर धर्म के
31 अगस्त 2021 · 63 मिनट का पाठ