कैसे बचाया था गोस्वामी तुलसीदास जी ने हिन्दूओं को मुसलमान बनने से?
संस्कृत · शास्त्र

कैसे बचाया था गोस्वामी तुलसीदास जी ने हिन्दूओं को मुसलमान बनने से?

Mudit Agrawal · 30 जुलाई 2017 · 3 मिनट का पठन

गोस्वामी तुलसीदास जी के नाम से हमें सबसे पहले रामचरितमानस की याद आती है। वह अलौकिक काव्य जिसे गाकर कई सदियों से समूचे उत्तर पूर्वी भारत के करोड़ों लोग अपने इष्ट श्रीराम को याद करते आये हैं। हिंदुओं के करोड़ों घरों में एक भी घर ऐसा नहीं मिल सकता जिसमें यह ग्रन्थ न हो। श्री राम और हनुमानजी के भक्तों के लिए तो रामचरितमानस और उसका सुंदरकांड प्राण सर्वस्व ही है।

पर श्रीराम की भक्ति के अलावा भी रामचरितमानस का एक बहुत विशिष्ट योगदान भारत के इतिहास में रहा है, जिसपर कम ही इतिहासकारों ने नजर डाली है। प्रभु श्रीराम की भक्ति के ही नहीं बल्कि एक बहुत ही बड़े उद्देश्य के लिए गोस्वामी जी ने रामचरितमानस की रचना की थी। आज हम उस महान उद्देश्य को देखेंगे...

गोस्वामी तुलसीदास जी के वक्त भारतवर्ष मुगल बादशाहों के अधीन था। लगभग तीन सौ वर्षों के मुस्लिम शासन से त्रस्त भारत में गुरुकुलों का बहुत ह्रास हो चूका था। लूट खसोट और रोज के अत्याचारों से अपने प्राण बचाने की फुर्सत ही हिन्दुओं को नहीं मिलती थी, ऐसे में धर्म ग्रन्थों का अध्ययन बहुत कठिन हो गया था।

ग्रामीण शोषित अनाथ हिन्दू जनता संस्कृत ज्ञान न होने के कारण अपने शास्त्रों का अध्ययन नहीं कर पाती थी। मुस्लिम आक्रान्ता तलवार की नोंक पर बेबस हिन्दुओं का धर्मपरिवर्तन किया करते थे। बड़ा हिन्दू समुदाय अपने धर्म से विमुख हो रहा था। अपने इष्ट देवताओं के जीवन और संस्कृत ग्रन्थों का अध्ययन न कर पाना उसकी बड़ी वजह थी।

तुलसीदास जी द्वारा रामायण की रचना

हिन्दुओं की ऐसी दयनीय अवस्था देखकर गोस्वामी तुलसीदास जी भी विचलित हो उठे और उन्होंने श्रीराम के जीवन के माध्यम से हिन्दुओं को पुनः धर्म की शिक्षा देने की ठानी। संस्कृत के प्रकांड पंडित होने पर भी धर्मरक्षार्थ जन जन की बोली जाने वाली सरल अवधि भाषा को उन्होंने इस कार्य हेतु चुना। तुलसीदास जी ने धर्म के जीवंत स्वरूप श्री राम के जीवन को लोक लुभावनी भाषा में लिखा और लोगों को रामचरितमानस के माध्यम से सनातन धर्म की शिक्षाएं दीं।

वेदों की अवतार वाल्मीकि रामायण को ही आधार बनाकर उन्होंने रामचरितमानस की रचना की। मानस के माध्यम से हिन्दूओं में श्रीराम के नाम पर एकता आई। राम उनका इष्ट है, राम उनका प्राण है, राम ही उन अनाथों का नाथ है, वे अब राम को नहीं छोड़ेंगे, वे अब राम के हैं और राम उनका।

रामचरितमानस ने दीन-हीन हिन्दू जाति में नई उमंग, उत्साह और शक्ति का संचार किया। हजारों रामभक्त मुसलमान होने से बच गए। धर्मरक्षा के लिए रामभक्तों ने प्राण दे दिए पर चोटी के दो बाल नहीं कटने दिए। मानस के माध्यम से हिन्दू तो मुसलमान होने से बचे ही साथ ही बहुत से मुसलमान बने हिन्दू भी पुनः हिन्दू बन गये थे।

यदि तुलसीदास जी उस समय रामचरितमानस की रचना नहीं करते तो आज शायद श्रीराम का नाम तक दुर्लभ हो गया होता। आज उन हिन्दू धर्मोद्धारक महर्षि वाल्मीकि के अवतार रामभक्तों में हनुमानतुल्य गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पर सारा हिन्दू समाज उन्हें कोटि कोटि प्रणाम करता है।

यह भी पढ़ें, 

श्री राम का सत्य सर्वप्रिय धर्म स्वरूप..
6 दिसम्बर 1992, हिन्दुत्व की महानता का स्मारक
स्वामी श्रद्धानंद का बलिदान याद है?

इस लेख को उद्धृत कीजिए

Mudit Agrawal. “कैसे बचाया था गोस्वामी तुलसीदास जी ने हिन्दूओं को मुसलमान बनने से?”. युगसंवाद, 30 जुलाई 2017. https://yugsamvad.com/articles/kaise-bachaayaa-thaa-gosvaamee-tulaseedaasa-jee-ne-hindooon-ko

  • hindu
  • Valmiki
  • shri ram
  • ramcharitmanas
साझा करेंWhatsAppXFacebook

संबंधित आलेख

कन्यादान हो या वरदान! अब आप ही बताईये क्या बुराई है?
धर्म · संस्कृति

कन्यादान हो या वरदान! अब आप ही बताईये क्या बुराई है?

क्या कन्यादान सिर्फ खैरात है? क्यों होता है कन्यादान और क्या यह स्त्री का अपमान है? जानिए हिन्दू विवाह संस्कार में कन्यादान का सही अर्थ, उसका सांस्कृतिक और वैदिक महत्व। पढ़ें वरदान बनाम कन्यादान की सच्ची व्याख्या, ब्रह्म विवाह का रहस्य और उन कुतर्कों का उत्तर जो हिन्दू परम्पराओं को गलत साबित करते हैं।

22 सितम्बर 2021 · 5 मिनट का पाठ

धर्म · संस्कृति

युधिष्ठिर - सार्वभौम दिग्विजयी हिन्दूराष्ट्र निर्माता सम्राट

जैसा कि युधिष्ठिर जी आदि पर विवाद देखने को मिलता है तो हमें महाभारत में ही देखना चाहिए कि युधिष्ठिर आदि पाण्डव स्वयं से भी शक्तिशाली या धर्मपुंज थे अथवा नवयुगी दुष्प्रचार अनुसार मात्र श्रीकृष्ण की दया पर ही लंबित थे क्योंकि ऋषि बार बार उनको धर्मराज कह रहे तब उनका वचन मिथ्या नहीं

1 सितम्बर 2021 · 13 मिनट का पाठ

राजनीति · इतिहास

करपात्ररत्नसमुच्चय एवं ट्रैड-वाद | 'कुतर्ककूटनाशक' सहित

ट्रैड निम्न लेख प्रतिज्ञ @RamaInExile द्वारा लिखित है । ट्रैड मेरे साथ विगत कुछ महीनों में जो घटनाएं हुई उसने मुझे झकझोर कर रख दिया। घटनाओं में घटकों के वास्तविक रूप से मैं अनभिज्ञ था। मेढक के बच्चे के भांति मेरा भी लौकिक दृष्टिकोण कायान्तरित होने लगा। ट्रैड वाद के नाम पर धर्म के

31 अगस्त 2021 · 63 मिनट का पाठ